India Post GDS 7th Merit List 2024: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2024 के लिए 7वीं मेरिट सूची का लाखो उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज के लेख में, हम आपको यह जानकारी प्रदान करेंगे कि यह मेरिट सूची कब जारी की जाएगी, कहां से और इसे कैसे चेक किया जाए।
इस मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने की प्रक्रिया और इसे किस वेबसाइट से चेक करना है, इसकी पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। इसके साथ ही आपको बताया जाएगा कि सातवीं लिस्ट कब जारी होगी और इसे चेक करने के लिए किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
India Post GDS 7th Merit List 2024
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं है। अभ्यर्थियों का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2024 में शुरू होगी। उसके बाद मेरिट लिस्ट और पहला रिजल्ट सितंबर 2024 में जारी किया जाएगा।
अब तक कितनी सूचियाँ जारी की गई हैं?
इस भर्ती के तहत अब तक छह मेरिट सूचियां जारी की जा चुकी हैं।
- सितंबर 2024: पहली और दूसरी सूची
- अक्टूबर 2024: तीसरी और चौथी सूची
- नवंबर 2024: पांचवीं और छठी सूची
- अब सातवीं मेरिट सूची का इंतजार है।
India Post GDS 7th Merit List 2024 जारी होने की तिथि
7वीं मेरिट सूची आज या कल कभी भी जारी हो सकती है। पिछली सूचियां आमतौर पर रात 8 बजे के बाद जारी की जाती हैं, इसलिए संभावना है कि यह सूची भी उसी समय जारी की जाएगी।
किसका चयन किया जाएगा?
इस सूची में चयनित होने का अवसर उन अभ्यर्थियों को मिलता है, जिन्होंने कक्षा 10 में 65% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। यदि आपके अंक इस सीमा के भीतर आते हैं, तो आपका नाम 7वीं मेरिट सूची में शामिल किया जा सकता है।
India Post GDS 7th Merit List 2024 चेक कैसे करें
- ग्रामीण डाक सेवक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर “मेरिट लिस्ट” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी।
- अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें।
- लिस्ट डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम चेक करें।